अंशकालीन बाजार दर पर एक पद हेतु सफाई कर्मी (स्वीपर) की भर्ती के लिए 24 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 10 जुलाई 2023। कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना राजनांदगांव में अंशकालीन बाजार दर पर एक पद हेतु सफाई कर्मी (स्वीपर) की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ 24 जुलाई 2023 तक कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना राजनांदगांव में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में आवश्यक शर्ते एवं अन्य जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।