
आरोपियो के विरूध्द धारा 34 (1) आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही।
आरोपी के कब्जे से 12 पौवा देशी मंदिरा शराब व 05 बोतल गोवा अग्रेजी शराब कुल कीमती 3000/रू जप्त।
अवैध शराब विक्रय करने वाले व होटल ढाबा संचालको पर रखी जा रही है पैनी नजर
आरोपीगण
जाकिर खान पिता जुम्मन खान उम्र 27 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़
अमरदीप सिंग भाटिया पिता स्व सतपाल सिंह भाटिया निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ
शेखलाल पिता घसिया राम सिन्हा उम्र 42 साल निवासी बडे मुडपार डोंगरगढ़
राजनांदगांव – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब
पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में दिनांक 11/08/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवकट्टा प्रवेश द्वार के पास जाकिर खान नाम का व्यक्ति एवं मुरमुंदा तिराह पर अमरदीप सिंग भाटिया के द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है,
कि सूचना पर बिना विलंब किये अलग-अलग टीम तैयार कर रेड कार्यवाही की गयी है।
आरोपियो को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया, 1 आरोपी जाकिर खान पिता जुम्मन खान उम्र 27 साल निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ के कब्जे से 10 पौवा देशी शराब व 01 बोलत गोवा शराब कीमती 1200/रू एवं आरोपी 2- अमरदीप सिंग भाटिया पिता स्व सतपाल सिंह भाटिया निवासी बुधवारीपारा के कब्जे से 04 बॉटल गोवा शराब कीमती 1600/रू 3- आरोपी शेखलाल पिता घसिया निवासी बडे मुडपार को अवैध रूप से शराब पिलाते रंगे हाथो पकडा गया जिसके कब्जे से 02 पौवा देशी शराब जप्त किया गया है।
आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 491/2023, 492/2023 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट एंव अपराध क्रमांक 493/23 धारा 36 – सी आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में सउनि राम कृष्ण अनंत, गणेश चौहान, प्र.आर. 214 महादेव साहू की विशेष भूमिका रहा।









































