back to top

VISION TIMES : एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत, बस्तर के जंगल में ली अंतिम सांस…

बस्तर में माओवादियों को फिर एक बड़ा झटका लगा है, 1 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम उर्फ सायन्ना की बस्तर के जंगलों में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई है। राजी मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल था।

Advertisements

 तेलंगाना के एक एग्लासपुर जिले पेदापली मंडल का रहने वाला और छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ ही माओवादी विचारधारा से जुड़ गया था पीपुल्स वार ग्रुप में सक्रिय रहने के दौरान उड़ीसा छत्तीसगढ़ ओडिशा आंध्र प्रदेश तेलंगाना महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी राजी ने काम किया था।

लंबे समय से राजी की मौजूदगी बस्तर के जंगलों में बताई जा रही थी राजी नक्सल संगठन में केंद्रीय कमेटी और पोलितब्यूरो का सदस्य होने के साथ अर्बन वार फेयर में विशेष तौर पर प्रशिक्षित माना जाता था माओवादी संगठन को कई स्तर पर खड़े करने के साथ पिछले 5 सालों से अबूझमाड़ के बीजापुर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगे इलाके में सक्रिय था।

स्टेट कमेटियों के जरिए माओवादियों की अंतर राज्य सप्लाई चैन में भी राजी मुख्य नेटवर्क का काम किया करता था राजी की मौत से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगने का अनुमान है बीते 4 सालों में माओवादियों के 5 बड़े नक्सलियों की मौत हो चुकी है जिन पर 50 लाख रुपए से अधिक का इनाम है जाहिर है

माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व की एक के बाद हो रही मौत से संगठन को बड़ा झटका लगा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page