back to top

राजनांदगांव : सद्भावना दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली शपथ…

राजनांदगांव 18 अगस्त 2023। जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को आज कलेक्टोरेट परिसर में सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली।

Advertisements

हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव, श्रीमती शिल्पा देवांगन,

उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, ई-जिला प्रबंधक श्री सौरभ मिश्रा, सीएससी मैनेजर श्री आशीष स्वर्णकार सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page