
राजनांदगांव – सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बसंतपुर थाना में प्रार्थी डॉ. ईवान लाल पिता अजय लाल 25 साल विवेकानंद नगर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 5 अगस्त को अपने बहन से मिलने अपने माता- पिता के साथ जबलपुर गया था। 9 अगस्त को शाम घर वापस आए तो देखा कि मेन दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था।
अंदर जाकर देखा तो बेडरूम के आलमारी का लाकर तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सोने एवं चांदी का जेवरात कीमती लगभग 2,00,000 रुपए एवं नगदी रकम 70,000 रुपए कुल जुमला 2,70,000 रुपए को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी मोहम्मद अशरफ उल पिता मोहम्मद जयदुल 23 साल साकिन कोलकत्ता का पतासाजी जारी है।









































