
मोहला दिनांक 20 अगस्त 2023 को विधानसभा प्रत्याशी हेतु कांग्रेस से दावेदारी में एक युवा राजनेता ने भी आगाज करते हुए अपना दावा पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया है। दिलचस्प बात है कि यह प्रत्याशी युवा है और पानाबरस राज परिवार के सदस्य हैं कुमार आदित्य शाह जी, आपके द्वारा जिला पंचायत 2019 में भी प्रतिनिधित्व किया गया है
आप महाराज लाल श्याम शाह जी के पौत्र है और स्वर्गीय राहुल शाह जी के सुपुत्र हैं यह परिवार क्षेत्रीय राजनीति में निरंतर सक्रिय रहा है और अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है । इसलिए भी राजनीतिक पटल मे विशेष महत्त्व रखता है, पर यह प्रथम अवसर है कि एक लंबे अरसे के बाद किसी सदस्य ने विधानसभा प्रत्याशी हेतु अपनी रुचि जाहिर किया है।
15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भाजपा पार्टी ने संजीव शाह शाह को टिकट देकर विधानसभा में हलचल मचा दी है यह अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीट है जहां आदिवासियों की बाहुल्यता है और इनकी भूमिका विधानसभा के फैसले में महत्वपूर्ण मानी जाती है।









































