राजनांदगांव : आईबी ग्रुप ने खोला उत्तरप्रदेश का सबसे फीड प्लांट एवं हैचरी का शुभारंभ…

दो सौ करोड़ के उद्योग का शुभारंभ किया केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने

ढाई हजार लोगों को मिलेगा रोजगार-बहादुर अली

राजनांदगांव । 160 करोड़ के निवेश से 600 टीपीडी की उत्पादन क्षमता और 3 लाख ब्रॉयलर चिक्स (साप्ताहिक) के साथ आई.बी. ग्रुप पूरी करेगा नॉर्थ रीजन की पोल्ट्री डिमांड । आई.बी. ग्रुप ने आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश के सपने को साकार करने के क्रम में एबिस एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्रा.लि. द्वारा दिनांक 25 अगस्त को अमेठी के नवखेड़ा ग्राम में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस पोल्ट्रीफीड प्लांट का भव्य उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति ईरानी, सांसद अमेठी, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मंत्री, भारत सरकार, मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक- तिलोई, राज्य मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा उत्तरप्रदेश शासन, बहादुर अली संस्थापक एवं प्रबंध निर्देशक आई.बी. ग्रुप, एवं जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे।

आई.बी. ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बहादुर अली एवं संस्थापक एवं चेयरमेन सुल्तान अली ने प्लांट की स्थापना इस सोच के साथ की है कि राज्य विकसित उत्तरप्रदेश, आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश बने और निकट क्षेत्र के उद्यमियों के लिए एक उदाहरण के तौर पर उभरे।

अमेठी जिले में स्थापित किये गए इस अत्याधुनिक पोल्ट्रीफीड प्लांट एवं हैचरी से क्षेत्र एवं निवासियों को निम्न लाभ होगा- प्लांट के सुचारू संचालन के लिए सभी सहायक उद्योग बनाए जाएंगे, उद्यमी बनाए जाएंगे जिससे रोजगार सृजन होगा।

आईबीग्रुप द्वारा 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्ति तथा आर्थिक उत्थान आईबीग्रुप द्वारा 2,500 से अधिक लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होगा।

उत्तरप्रदेश के मक्का, सोया, बाजरा व धान किसानों को लाभ मिलेगा। भविष्य में इस प्लान्ट में पशु आहार एवं मत्स्य आहार भी शुरू करने की योजना प्रस्तावित है।

अमेठी जिले के विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आई.बी. ग्रुप ने बहुत ही कम समय में इस इकाई का निर्माण कार्य संपन्न कर प्लांट तैयार कर लिया। उत्तरप्रदेश में उद्यमियों के बीच यह इकाई एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

नए प्लांट की उद्घाटन समारोह में बात करते हुए कंपनी के एम. डी. बहादुर अली ने कहा, आई.बी. ग्रुप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच जमीनी स्तर से विकास को प्राथमिकता के साथ जुड़ा है। मोदी सरकार ने भारतीय पोल्ट्री को आगे बढ़ाने के 2006 से 2022 तक आई.बी. ग्रुप की सोच को पूर्ण सहयोग दिया है।

इस सोच के तहत आई.बी. ग्रुप को यूपी का सबसे बड़ा पोल्ट्रीफीड प्लांट और हैचरी इकाई स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। इससे स्थानीय रोजगार पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं साथ ही इस क्षेत्र के मक्का और सोया उत्पादक किसानों को भी लाभ होगा।

आज यहाँ के होनहार युवा किसानों से बातचीत के बाद यूपी में पोल्ट्री उद्योग के विकास में मेराविश्वास कई गुना बढ़ गया है।

नए पोल्ट्री किसानों को आई.बी. ग्रुप उत्तरप्रदेश में युवा और व्यावसायिक अवसर और प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उनकी आजीविका में सुधार होगा और उत्तरप्रदेश को क्षेत्र में एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मन्त्री भारत सरकार ने आई.बी. ग्रुप के एम. डी. तथा समस्त आई.बी. ग्रुप को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की जी.डी.पी. बढ़ाने हेतु पोल्ट्री उद्योग को सबल बनाना नितान्त आवश्यक है। मैं बहादुर अली का आभार व्यक्त करती हूँ कि आई.बी. ग्रुप जैसी बड़ी पोल्ट्री कंपनी ने छत्तीसगढ़ जैसे दूर राज्य मे व्यवसाय करते हुए भी उत्तरप्रदेश के अमेठी क्षेत्र को व्यवसाय के लिए चुना है।

आप जिस परिवर्तन की सोच के साथ यहाँ आयें है और क्षेत्र के लोगों को रोजगार के जो अवसर प्रदान किये है इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करती हूँ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि के साथ सुश्री शान्या छाबरा सीडीओ लखनऊ, राजेश अग्रहरि अध्यक्ष जिलापंचायत, राजीव पाठक डीआईसी, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।