back to top

राजनांदगांव : मोतीपुर में डॉ. रमन के साथ मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मधुसूदन…

मिशन चंद्रयान की सफलता को पीएम ने नारी शक्ति प्रेरित विकास एवं नये भारत का प्रतीक बताया: मधुसूदन यादव

Advertisements

राजनांदगांव – रविवार को स्थानीय मोतीपुर क्षेत्र में राजनांदगांव विधायक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करने आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता पूर्व संासद राजनांदगॉव मधुसूदन यादव सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु, भाजपा नेत्री डॉ. रेखा मेश्राम सहित भाजपा के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री द्वारा देश को संबोधित किये जाने के पश्चात् इस कार्यक्रम के 104वें संस्करण की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य रूप से मिशन चंद्रयान की सफलता को देशवासियों के साथ साझा करते हुए इसे नारी शक्ति प्रेरित विकास (वूमेन लेड डेव्हलपमेन्ट) का जीवंत उदाहरण बताया है और मिशन चंद्रयान को नये भारत का प्रतीक बताया है,

जो हर हाल में जीतना चाहता है और जीतना जानता है। पीएम मोदी ने चीन देश में आयोजित वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स में भारत देश के अभूतपूर्व प्रदर्शन को रेखांकित किया, जिसमें हमारे खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 5 रजत एवं 10 कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीतने में सफलता पायी ।

पीएम मोदी ने इसे देशवासियों का सर गर्व से ऊॅचा करने वाला प्रदर्शन बताया और इस टीम के तीन विजेता खिलाड़ियों से फोनकॉल पर बातचीत कर उन्हें देशवासियों की तरफ से बधाई दी है। यहॉ विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में भारत देश विगत 60 वर्षो में कुल मिलाकर मात्र 18 पदक ही जीत पाया था लेकिन इस बार देश के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक जीतने में सफलता हासिल की है,

जो देश की खेल प्रतिभाओं के लिये प्रेरणादायक सिद्ध होगा। पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की चर्चा करते हुए इसके द्वारा कायम किये गये सफलता के रिकार्ड को देशवासियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया। पीएम मोदी ने 29 अगस्त को तेलुगू भाषा दिवस एवं 31 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस की देशवासियों को बधाई देते हुए मातृभाषा को अपने देश की संस्कृति, संस्कार, परंपरा एवं चिर पुरातन वैभव से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया।

प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों को डेयरी फार्मिंग में आधुनिक तकनीक एवं नवाचार के उपयोग से आय को बढ़ाने वाले देश के नवाचारी डेयरी फर्मस्, डेयरी व्यवसायीगण के सफलता की कहानी का उदाहरण देकर प्रेरित भी किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page