back to top

राजनांदगांव : आबकारी विभाग की टीम को सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा – कलेक्टर…

कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर मोहारा स्थित वेयर हाऊस का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 28 अगस्त 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर मोहारा स्थित वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्टॉक में उपलब्ध मदिरा का निरीक्षण किया और वाहन से मदिरा के लोडिंग-अनलोडिंग कार्य का अवलोकन किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम सक्रियतापूर्वक चौकस रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने शराब के आवागमन के संबंध में जानकारी ली तथा अंतर्राज्यीय सीमाओं पर शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार बार्डर पर बने चेक पोस्ट पर निगरानी रखें। इस दौरान कलेक्टर ने स्टॉक पंजी का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से वेयर हाऊस की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम पाटिल, सहायक आयुक्त आबकारी श्री अशोक सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page