
राजनांदगांव।
बाईपास, रेवाडीह सर्व यादव समाज के भवन में जिला सर्व यादव समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाने एवं शोभायात्रा में सर्व यादव बन्धुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गयी। 07 सितंबर को सुबह 9 बजे से महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास स्थित सांहड़ा देव में 10 बजे तक पूजा अर्चना कर उसके बाद समस्त पदाधिकारी सर्व यादव समाज के भवन में ध्वज फहराएंगे। दोपहर एक बजे से शोभा यात्रा जमातपारा से प्रारंभ होगी। शीतला मंदिर के पास समापन होगा। प्रसाद वितरण किया जायेगा।
उक्त बैठक में सर्व यादव समाज के संरक्षक मधुसूदन यादव, सर्व यादव समाज अध्यक्ष महेश यादव, उपेन्द्र यादव, अध्यक्ष ठेठवार समाज, गरीबा यादव, अध्यक्ष झेरिया यादव समाज, तेजलाल यादव, राधेलाल यादव, स्टेशन पारा, अशोक यादव, पूर्व अध्यक्ष बंटी यादव, रितेश यादव, विजय यादव, संतोष यादव, तेजू यादव, भोला यादव आदि उपस्थित थे ।









































