back to top

राजनांदगांव : 7 को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 5 सितम्बर। राज्य शासन के आदेशानुसार कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 7 सितम्बर दिन गुरूवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।

Advertisements

उन्होने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने के साथ साथ संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना की कार्यवाही करे।

Advertisements

You cannot copy content of this page