back to top

राजनांदगांव : शिक्षक दिवस के अवसर रक्तदान महादान का आयोजन…

राजनांदगांव 06 सितम्बर 2023। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाईड के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ स्काउट्स-गाईड संगठन की राज्य एवं जिला रक्तदान दाताओं की ईकाई का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर 2023 को जिला अस्पताल बसंतपुर राजनांदगांव में रक्तदान महादान का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें रोवर रेंजर सीनियर स्काउट-गाईड शिक्षक, समाजसेवी एवं रक्तदाताओं ने भाग लिया। इस आयोजन में  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ. अशोक बंसोड, जिला सिविल सर्जन श्री डॉ. केके जैन, जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एक्का डेनियल, जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. उषा बोरकर, ब्लड बैंक काउंसलर श्री जगदीश कुमार सोनी, जिला संगठन आयुक्त श्री मयूख श्रीवास्तव, श्री रमेश दास साहू, श्री टोमन पटेल, श्री डेहर साहू की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page