राजनांदगांव : स्वच्छता दीदीयों का बढ़ा मानदेय, महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में केक काट कर खुशियां मना स्वच्छता दीदीयोंने मुख्यमंत्री *भूपेश बघेल जी का किया धन्यवाद ज्ञापित…

राजनांदगांव। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने विभिन्न नगरीय निकायों में मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत काम करने वाले स्वच्छता दीदीयों के मानदेय में 1 हजार 2 सौ रूपये की वृद्धि करने पर स्वच्छता दीदीयो ने महावीर चौक में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर खुशिया मनाई एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।


स्वच्छता दीदीयों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित कर अपने खुशियों में शामिल करने पर मै आपलोगों का आभार व्यक्त करती हूॅ, बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बधेल जी ने स्वच्छता दीदीयों की चिंता कर उनके मानदेय 6 हजार रूपये में 1 हजार 2 सौ रूपये की वृद्धिकर 7 हजार 2 सौ रूपये किये इसके लिये मै आप सब लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅ।

उन्होंने कहा कि आप लोगो की मेहनत से हमे स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण मिलता है, आपलोगे घर घर जाकर कचरा एकत्रित कर उसका पृथकीकरण करते है जिससे घर का कचरा तो साफ होता ही है साथ ही शहर में सुंदर वातावरण निर्मित होता है। आप लोगों के इस पुनित कार्य को देखते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी ने आपलोगों की चिंता कर मानदेय में वृद्धि किया है। उन्होंने कहा कि आपलोगों की जो भी समस्या होगी उसका उचित समाधान किया जावेगा।


स्वच्छता दीदीयों ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हम गरीब महिलाओं की माननीय मुख्यमंत्री जी ने चिंता की उसके लिये हम उनका आपके माध्यम से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते है, उन्होंने कहा कि आज के इस मंहगाई में परिवार चलाना मुश्किल होता है, मुख्यमंत्री जी ने हमारी पीड़ा को समझकर हमारी चिंता की इसी प्रकार समय समय पर सरकार हमारी चिंता कर समस्याओं का समाधान करे, यही आपके माध्यम से आग्रह है। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदीया बड़ी संख्या मंे उपस्थित थी।