
राजनांदगांव । पारिवारिक विवाद पर पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए अपना विवेक खो चुके पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए पत्नी की जान ले ली। हत्या के बाद पति जंगल की ओर फरार हो गया ।
पुलिस को मोबाइल से मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा। प्रथम दृष्टया पुलिस ने यह पाया कि हत्यारे द्वारा किस धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है जो विवेचना के बाद सही पाया गया । पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की ।
जिला खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के ग्राम गोलरडीह भाटापारा में एक महिला की हत्या के बाद सनसनी का माहौल बन गया । अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गंभीर चोट कर महिला की हत्या कर दी गई।
पुलिस को बुधवार 13 सितंबर को मोबाइल के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई की साल्हेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलरडीह में एक महिला लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ी है 12:30 पुलिस मौके पर पहुंचे और मौका का मुआयना कर आज्ञा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में छूट गई ।
मृतका के मस्तक कनपटी एवं दाढ़ी के पास गहरी चोट के निशान पुलिस को दिखाई पड़े । शरीर से बहे खून के कारण पूरा कमरा खून से सना हुआ था मृतिका के शरीर के पास चूड़ी के टुकड़े भी बिखरे पड़े थे । मृतिका गौतरहीन बाई पति जानलाल 41 वर्ष निवासी गोलरडीह थाना केसीजी की हत्या पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।









































