मोहला : दैवीय विपत्तियों के लिए राहत राशि का आबंटन जारी…

मोहला। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत स्वीकृत सहायता अनुदान हेतु 58 लाख 46 हजार रूपिये की राशि का आबंटन कर दिया गया है।

Advertisements

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिले के तीनों विकासखंड के लिए उक्त राशि 58 लाख 46 हजार रुपए आबंटित किया है। इनमें मोहला के लिए 50 हजार, मानपुर के लिए 8 लाख 29 हजार रुपए एवं अंबागढ़ चौकी के लिए 36 लाख 80 हजार रुपए की राशि का आबंटन किया गया है।