राजनांदगांव : महिलाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण…

हैण्ड बैग मैकिंग, रिटेल सेल्स एसोसिएट एवं फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Advertisements

राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत हैण्ड बैग मैकिंग, रिटेल सेल्स एसोसिएट एवं फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव में महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम कक्ष भदौरिया चौक राजनांदगांव में होगा।

नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक महिलाएं जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला संयुक्त कार्यालय के सामने कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मोबाईल नंबर 9691311633 एवं 7898147697 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।