back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का लिया जायजा…

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सांकरदाहरा प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज डोंगरगांव विकासखंड के सांकरदाहरा में आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन एवं किसान मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।

Advertisements

उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने सभा स्थल, मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, हेलीपेड, जनसामान्य की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम श्री अश्वन कुमार, सीईओ जनपद पंचायत श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page