राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 15 सितम्बर से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रातः 11 से 4 बजे तक वार्डो में शिविर…

जुलाई व अगस्त माह के पेंशन का होगा भुगतान

Advertisements

4 अक्टूबर को वार्ड नं. 50 व 51 में, 5 अक्टूबर को वार्ड नं. 42,43 व 46 में एवं 6 अक्टूबर को
वार्ड नं. 40,41 व 48 मेे शिविर

राजनांदगांव। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जुलाई एवं अगस्त का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 15 सितम्बर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 4 अक्टूबर को रानी जोतकुंवर वार्ड नं. 50 के लिये सार्वजनिक मंच गौठान सिंगदई में व शिवनाथ वार्ड नं. 51 के लिये सामुदायिक भवन हरदी में, 5 अक्टूबर को राजीव नगर वार्ड न 42 के लिये क्लब मितान कार्यालय (पार्षद कार्यालय) राजीव नगर में सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाड़ी भवन फिरंतीन मंदिर के पास में व बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर में एवं 6 अक्टूबर को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह जुलाई एवं अगस्त 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।