
राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2023। जिला कार्यालय परिसर राजनांदगांव में वाहन व सायकल स्टैण्ड संचालन के लिए 9 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजे तक निविदा आमंत्रित की गई है।
निविदा के संबंध में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र एवं निविदा की शर्तों की जानकारी जिला कार्यालय नाजिर शाखा राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।
आमंत्रित निविदा केा 9 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोला जाएगा।









































