
राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने जिला पंचायत विकास निधि योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 9 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके अंतर्गत ग्राम बिजनापुर में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रूपए एवं कच्ची सड़क मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम नवागांव के वार्ड क्रमांक 15 में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए तथा ग्राम मकरनपुर के वार्ड क्रमांक 7 में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।









































