राजनांदगांव : श्रमिकों को पांच रूपये में मिलेगा पेटभर भोजनः चंद्राकर…


0 शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के विशेष पहल पर श्रमिकों को 05 रूपए में भोजन
राजनांदगांव। लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं के तहत भोथीपार स्थित राजाराम कारखाना में 05 अक्टूबर गुरूवार को शहीद वीर नारायण श्रम अन्न योजना के तहत मजदूरों को पांच रूपये में पेटभर भोजन की शुभारंभ शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित चंदाकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ने किया गया।


जानकारी देते हुए राष्ट्रीय ग्लुकोज़ स्टार्च केमिकल मजदूर संघ के अध्यक्ष योगेंद्र दास वैष्णव ने बताया कि विगत दिनों राजनांदगांव प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रम कल्याण मंडल सफी अहमद राजनांदगांव प्रवास के दौरान के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की विशेष पहल पर श्रम कल्याण मंडल सफी अहमद की घोषणा के अनुसार 5 अक्टूबर गुरूवार को भोथीपार स्थित राजाराम कारखाना में शहीद वीर नारायण श्रम अन्न योजना का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि की आसंदी से समारोह को संबोधित करते हुए रोहित चंदाकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गरीबों व किसानों की सरकार है। गरीबों व किसानों के उत्थान व विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा न रहे इसलिए राज्य सरकार द्वारा हर बीपीएल राशन कार्डधारियों को निःशुल्क चावल दे रहे है। इसी तरह श्रम कल्याण मंडल के तहत कई जनहितकारी योजनाएं चलाकर मजदूरों को लाभ दिला रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस कर लोगों को निःशुल्क इलाज के साथ-साथ दवाईयां फ्री में दे रहे है।


राष्ट्रीय ग्लुकोज़ स्टार्च केमिकल मजदूर संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र दास वैष्णव ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रम, श्रम मंत्री शिव डहरिया, सफी अहमद, सुनील सन्नी अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कारखाना मालिक सूर्यकांत गुप्ता, प्रंबधक मनोज चौबे धन्यवाद दिया।


समारोह में अन्य अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया जिसमें प्रमुख रूप से जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राजू खान, धामनसरा सरपंच लोकेश गंगवीर, दिल्लू साहू सरपंच ढोडिया, दिव्या केशव हिरवानी, सरपंच भोथीपार खुर्द महेश दिवाकर सुरक्षा अधिकारी, बिसन सिंह, तेजराम पटेल मौजूद रहे।

इस दौरान कारखाना के श्रमिकों को चांवल दाल सब्जी आचार परोस कर श्रमिकों के साथ भोजन किया। कंपनी द्वारा दिवाली से दो माह पूर्व श्रमिकों 15 प्रतिशत बोनस वितरण किया गया। कंपनी में श्रम काल्याण योजनाओं के तहत बारी बारी से शुभारंभ किया जा रहा वर्तमान में श्रमिकों मंहगाई भत्ता 140 रूपये राज्य शासन आदेश किया श्रमिको साथियों 5 रूपये में गर्म भोजन खा कर चेहरे मुस्कान दिखा और सरकार श्रम विभाग कारखाना प्रबंधक अधिकारी गण धन्यवाद ज्ञापित किया।