राजनांदगांव : संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही जारी, हटाये 573 बेनर पोस्टर…

राजनांदगांव 12 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा निर्वाचन 2023 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात आदर्श आचार सहिता क्रियाशील होते ही कलेक्टर श्री डी.ंिसंह के निर्देश पर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में संपत्ति विरूपण के तहत प्रतिदिन प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

कार्यवाही के तहत शासकीय एवं निजी संपत्तियों पर लगे बेनर पोस्टर निगम की टीम दिन और रात हटाकर दिवाल लेखन भी मिटा रही है। टीम द्वारा आज 573 छोटे बड़े बेनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गयी।


संपत्ति विरूपण के कार्यवाही के संबंध में आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के तहत प्रतिदिन प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है। आदर्श आचार सहिता लागू होते ही सम्पत्ति विरूपण कार्यवाही टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर बेनर पोस्टर हटाया जा रहा है और दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी पहले दिन से निगम सीमाक्षेत्र में दिन व रात बेनर पोस्टर निकालने तथा दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही कर रहे है। आज 453 दिवाल लेखन मिटाने के साथ साथ 53 पोस्टर, 22 बेनर एवं 45 झंडी निकालने की कार्यवाही की गयी।


आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि गठित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत राजनांदगांव विधानसभा कं्र. 75 के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी, सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करने तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर रहे है।