मोहला : तीसरे दिन एक अभ्यर्थी ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र…

-तीसरे दिन एक अभ्यर्थी ने क्रय किया नाम निर्देशन पत्र

Advertisements

-अब तक छ: अभ्यर्थियों द्वारा क्रय किया गया नाम निर्देशन पत्र

        मोहला 17 अक्टूबर 2023। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के तीसरे दिन आज एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्री रामफल पाटील ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। नाम निर्देशन पत्र क्रय करने के तिसरे दिन तक, छ: अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया जा चुका है।

तीसरे दिन एक अभ्यर्थी के द्वारा  3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया

     नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन एक अभ्यर्थी के द्वारा तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। तीसरे दिन फरवार्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से श्री हेमलाल दर्रो द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।

      उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी से श्री संजीव शाह, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से श्री हरिचंद ठाकुर एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्री हेमलाल दर्रो ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया है। इसी प्रकार दूसरे दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से श्री इंद्रशाह मंडावी एवं गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से श्री राजेंद्र कुमार उसारे के द्वारा नाम निर्देशन पत्र क्रय किया जा चुका है।