back to top

राजनांदगांव : शहर के चौक-चैराहो पर फेरी लगाने व घूमने वाले 21 संदिग्धों का किया गया एस एस रोल जारी…

👉🏿 थाना कोतवाली पुलिस राजनांदगांव की कार्यवाही

Advertisements

👉🏿एस एस रोल तस्दीक हेतु अलग-अलग जिलों व राज्य के संबंधित थानो में भेजा गया जानकारी मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—–000—–

        श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्ग दर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों के खिलाॅफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 

09/12/2023 को शहर के चैक चैराहों में फेरी करने व घुमने वाले 21 लोगों की गतिविधियाॅ संदिग्ध लगने पर सभी का एस एस रोल जारी कर उसके निवास क्षेत्र के थानों में तस्दीक हेतु प्रतिवेदन भेजा गया, तस्दीक रिपोर्ट में प्रतिकुल टीप पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा। 

लगातार थाना क्षेत्रों में फेरी करने वाले लोगो की जानकारी ली जा रही है कोतवाली पुलिस राजनांदगाॅव शहर के लोगो से अपील करती है कि सभी अपने किरायेदारों की जानकारी थाने में उपलब्ध करायें एवं बाहर से आये संदिग्ध लोगो की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया जावें।
Advertisements

You cannot copy content of this page