राजनांदगांव : मौसम खुलते ही धान खरीदी पकडी रफ्तार…


राजनांदगांव जिले में खराब मौसम के चलते बंद हुए धान खरीदी केन्द्रों में आज से धान की खरीदी पुनः प्रारंभ कर दी गई है। जिले के कई खरीदी केन्द्र लगभग एक सप्ताह बंद रहे। जिससे टोकन लिए किसानों को टोकन कटने के बाद भी अपनी धान की उपज बेचने इंतजार करना पड़ रहा थाा


लगभग सप्ताह भर पूर्व 4-5 तारीख को अपनी धान की उपज बेचने कई किसानों को टोकन दिया गया था , लेकिन बारिश की वजह से समितियां में धान खरीदी बंद कर दी गई थी। वहीं बीते दो दिनों से मौसम खुलने के बाद सोमवार से धान खरीदी पुनः प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे में सप्ताह भर से अपनी धान की उपज बेचने इंतजार कर रहे, किसानों को धान बेचने में कुछ और वक्त लग सकता है।

Advertisements

राजनांदगांव शहरी क्षेत्र के ढाबा सोसाइटी में 21 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं 14 हजार क्विंटल धान का उठाव किया गया है और 7 हजार क्विंटल धान अभी भी समिति में शेष है। ऐसे में समय पर धान का उठाव नहीं होने की वजह से भी धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। पहले मौसम की मार और अब धान का सुचारु परिवहन नहीं होने चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश की वजह से टोकन जारी होने के बाद भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका था वहीं अब मौसम खुलने से आज से खरीदी प्रारंभ कर दी गई है, लेकिन धान खरीदी को लेकर प्रतिदिन की लिमिट तय होने की वजह से 4000 क्विंटल से अधिक धान नहीं खरीदा जा रहा है। ऐसे में अपनी धान की उपज बेचने सप्ताह भर से प्रतीक्षारत किसानों ने खरीदी की लिमिट बढ़कर धान खरीदी किए जाने की मांग भी शासन, प्रशासन से की है।