back to top

मोहला : गांव में चल रही सामाजिक गतिरोध के संबंध में चर्चा कर दी गई समझाइस…

-पीड़िगपार पहुंचे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण

Advertisements
      मोहला 12 दिसंबर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में आज जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी ग्राम पीड़िगपार  पहुंचकर यहाँ चल रही सामाजिक गतिरोध के संबंध में आवश्यक चर्चा कर दोनों पक्षो को सकारात्मक माहौल में समझाइश दी गई।  

ग्रामीणों को आपसी भाईचारे के साथ रहने और एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देने के लिए समजाइस दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समझाया कि आपस में समन्वय कर रहना और एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देने से समाज में एकता स्थापित होता है। दोनों पक्ष को आपसी सुलह व शांति के साथ गांव में रहने कहा गया। 

पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों का समझाया कि सकारात्मक माहौल के साथ रहे, अशांति का माहौल गांव में निर्मित ना करें। कोई समस्या होने पर आपस में सुलह करने कहा गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की समझाइस देने पर ग्रामीणजनों ने आपसी रंजीस को भूलकर साथ रहने को तैयार हुए। जिला प्रशासन में पुलिस प्रशासन लगातार गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नजर रखी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page