राजनांदगांव : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की गई व्यापक साफ-सफाई…

जिले में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Advertisements

– चौक-चौराहों, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर एवं बाजार स्थल की की गई सफाई

– जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आज स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। जिले के 407 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई की गई।

ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर एवं बाजार स्थल की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वसहायता समूह, कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके अंतर्गत जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने,

स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा, शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे जनसामान्य में खुशी का माहौल है। ग्राम एवं शहर स्वच्छता की ओर अग्रसर है।