back to top

राजनांदगांव : अपने ही घर के बंद कमरे में मिली सड़ी गली लाश…

राजनांदगांव – एक अधेड़ की अपने ही घर के बंद कमरे में सड़ी-गली लाश मिली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस घटना की आसपास के लोगों को जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरव ग्राम घुमका के वार्ड नंबर 6 के निवासी रमेश कुमार वैष्णव उर्फ बॉबी आत्मज स्वर्गीय नारद दास वैष्णव उम्र लगभग 55 वर्ष अपने निवास घर के कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। कमरे का ताला अंदर से बंद था। घटना विगत 4 से पांच दिनों पुरानी होने की संभावना व्यक्त किया गया है। मृतक के शरीर से जब बदबू बाहर आने लगी,

तब पास- पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना उसके बड़े भाई राजनांदगांव निवासी दीपक कुमार दास को मोबाइल से दी। उन्होंने आकर जब खिड़की तोड़कर देखा तो उसका भाई रमेश कुमार मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना तत्काल गुरुवार को 11.30 बजे पुलिस को दी गई।

दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंच गई। दरवाजे को तोड़कर मृत शरीर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम पश्चात डेड बॉडी परिजनों को सौंप गई। मृत्यु होने का कारण अब तक अज्ञात है। घटना की चर्चा गांव के चौक-चौराहे होती रही। घुमका थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार ने बताया कि मर्ग कायम कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला जांच में लिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page