
राजनांदगांव। श्री गणेश हनुमान मंदिर मिथिला धाम में कल अगहन शुक्ल पंचमी के शुभ दिन में श्री राम जानकी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर अयोध्या धाम दल्ली राजहरा श्री राम मंदिर से राम जी की बारात राजनांदगांव मिथिला धाम आयी। राजनांदगांव मिथिला समाज के समस्त भक्तजनों ने बारात का स्वागत किया।
पश्चात राम जी की बारात नगर भ्रमण करते हुए मिथिला – धाम मंदिर पहुंची। रात में राम जानकी विवाह की रस्म पूर्ण की गई । उसके पश्चात भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा था।









































