back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर जिले में चलाया गया विशेष गुंडा अभियान, गुंडा बदमाशो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में चलाया गया विशेष गुंडा अभियान, गुंडा बदमाशो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

Advertisements

अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये सभी थाना प्रभारियों को निगरानी, माफी, गुण्डा बदमाश एवं हिस्ट्रीसीटरों पर कड़ी निगाह रखने की दी हिदायत।

निगरानी बदमाश, माफी बदमाश, गुण्डा बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 बदमाशों को तलब कर लगाई फटकार।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के गुंडा/बदमाशों के विरूद्ध 06 प्रकरणों में 10 आरोपियों के विरूद्ध 151, 107, 116(3) जा.फौ. के तहत् की गई कार्यवाही।

राजनांदगांव – दिनांक 20.12.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम व अपराधियों पर नकेल कसने के लिये जिला के समस्थ थाना/चौकी प्रभारियों को निगरानी बदमाश, माफी बदमाश, गुण्डा बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध कार्यावाही करने व चेकिंग करने हेतु आदेश दिया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा 04 प्रकरण में 08 आरोपियों के विरूद्ध धारा 151 जा0फौ0 की कार्यवाही की गई।

ओपी तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में 01 अरोपी के विरूद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा0फौ0 के तहत् कार्यवाही की गई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 151 जा0फौ0 की कार्यवाही की गई। थाना डोंरगांव पुलिस द्वारा 05 पूर्व आरोपियों को चेक किया गया। थाना छुरिया पुलिस द्वारा 01 और थाना घुमका पुलिस द्वारा 05 पूर्व आरोपियों को चेक किया गया। पूर्व आरोपियों के पड़ोसियों एवं ग्रामिणों से आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों के ठिकानों को चेक किया गयाा

एवं सभी पूर्व आरेपियों को समझईश दी गई की वे अपराध की दुनिया को छोड़ सामाजिक मुख्यधारा में जुड़े पुलिस की सतत् निगाह उन पर है किसी प्रकार के अपराधों में संलिप्त होने या अपराध को बढ़ावा देने संबंधी संलिप्ता पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्हें बताया गया कि अपराध रोकने में वे पुलिस की सहायता करें किसी प्रकार के अपराधिक कृत्य होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना/चौकी को सूचित करने हेतु हिदायत दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page