back to top

राजनांदगांव : छत एवं शौचालय मरम्मत के लिए 1 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 21 दिसम्बर 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने लोक शिक्षण मद अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisements

इसके तहत माध्यमिक शाला डोंगरगांव में छत मरम्मत के लिए 70 हजार रूपए एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बालक डोंगरगांव में शौचालय मरम्मत के लिए 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सीईओ ने स्वीकृत कार्य को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page