
अटल रहा है, अटल रहेगा, अटल सनातन राज
सांसद, पूर्व सांसद, कलेक्टर, जि.पं.सीईओ, आयुक्त, एसडीएम सहित जनप्रतिनिधियों ने कवि-सम्मेलन का जमकर उठाया लुत्फ
राजनांदगांव 26 दिसम्बर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए नगर निगम द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर, दुर्ग, भिलाई, नागपुर आदि जगहों से पधारे कवि/साहित्यकारों ने, सांसद संतोष पाण्डे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव,
बीस सुत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खुबचंद पारख, राजगामी सम्पदा के पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला सहकारि बैैंक के पूर्व अध्यक्ष सचिन बघेल, छ.ग. वेयर हाउस कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष नीलू शर्मा, नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु व कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार, निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अरूण वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, साहित्यकारों आदि की उपस्थिति में कवियों ने भारत रत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हुए विभिन्न रसोद्रेक से पूरित एक से बढ़ कर एक काव्य रचनाओं का पाठ किया व उपस्थितों से वाह-वाही बटोरा।

भारत रत्न मा. अटल बिहारी बाजपेयी जी के तैल चित्र पर सांसद संतोष पाण्डे व आगत अतिथियों द्वारा माल्यापर्ण कर मॉ वीणा वादिनी की याद करते हुए प्रारंभ हुए कवि सम्मेलन में सर्व प्रथम रचना पाठ रायपुर से पधारे कवि मीर अली ‘‘मीर’’ ने अटल जी के समय देश में सडकों के बिछेजाल, पोखरण के परमाणु विस्फोट सहित कारगिल विजय का कमाल.. व संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में दिये गये भाषण सहित अन्य पहुलुओ को छुते हुए अपनी काव्य रचना पढ़ी तथा उन्होंने अपनी चर्चित छत्तीसगढ़ी रचना-नंदा जाही का रे ..सस्वर पाठ कर खूब वाह-वाही पाई।
बालोद से पधारे कवि अखिलेश प्रसाद मिश्रा ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी को आदराजलि इन शब्दो में दी-अमन और शांति से सींचा हुआ तुम्हारा ये खूबसूरत चमन है../ हे, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, तुम्हे शत शत नमन है। दुर्ग के कवि ओमवीर करण ने कहा- फर्क बहुत है तेरी ओर मेरी तालीम मे.. तुने उस्तादो से सीखा है और मैने हालातो से।

छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक व संस्कारधानी नगरी के वरिष्ठ कवि/साहित्यकार आत्माराम कोशा ‘‘अमात्य’’ ने हिन्दू तन- मन, हिन्दू जीवन वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को सनातन से जोडते हुए कहा- बैरी- दुश्मन चाहे जितना गिराले हम पर गाज../ अटल रहा है, अटल रहेगा…अटल सनातन राज।
सत्य सनातन, हिन्दू तन-मन-गूंज रही आवाज… अटल रहा है अटल रहेगा…श्री कोशा ने बाजपेयी जी को राजनीतिज्ञो में भारतीय आत्मा कही। नागपुर से पधारी सुमधुर कवयित्री सरिता सरोज ने एक से बढकर एक शेरो-शायरी से सबको गदगुदाया वहीं अटल जी के सम्बंध मे यो कहा-हिन्द में उनके जैसा कोई नेता नहीं../अपना सबकुछ लुटया कमल के लिये..कार्यक्रम का संचालन कर रहे हास्य/ व्यंग्य के कवि वीरेन्द्र तिवारी ‘‘वीरू ’’ ने कहा – अटल पोखरण के विस्फोटो से अखिल विश्व थर्राया था../अटल जी सम्प्रभू शक्ति मानकर गौरव हमे दिलाया था।
रायपुर से तशरीफ लाए युवा कवि मनोज शुक्ला ने अपने चुम्बकीय चुटकुलो से वातावरण में जहॉ अटल की गर्मी पैदा की वही अपनी संदेशात्मक कविता से यो कहा- प्रदूषण शहर देते है गांव नहीं देते../कभी सड़क किनारे एक पेड़ लगाओ यारो… बिजली के खम्भे कभी छाव नहीं देते।
दुर्ग से पधारे कवि प्रदीप पाण्डे ने-बारूदी माहौल बनाकर वो कहते है कि धैर्य रखो../ तलवारों से खून लगाकर कहते है धैर्य रखो../वाली रचना पढ़कर वातावरण में सरगर्मी पैदा की।
कवि सम्मेलन के पूर्व सांसद श्री पाण्डे ने मुख्य अतिथि की असंदी से कहा कि भारत रत्न अटल जी प्रधानमंत्री के साथ साथ एक बहुत अच्छे लेखक, कवि, संपादक और वक्ता थे। देश में सुराज आया और गुड गवरनेस अटल जी ने दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू कर गांव गांव में सड़के बनवायी, उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी भी उन्हें मानते थे, उन्होने दुनिया मे भारत की एक विशेष पहचान दिलायी।
श्री पारख जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। वे एक ऐसे नेता थे जिनका सभी दलों के लोग सम्मान करते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को उचाईयों तक पहुॅचाया, 6 साल की चुनौती और विपरित परिस्थिति में उन्होंने सडको का जाल बिछाया, पोखरण में परमाणु परीक्षण तथा कारगिल विजय दिलायी।
पूर्व सांसद श्री यादव ने कहा कि आज उस व्यक्तित्व का जन्मदिवस है जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर हमे दिया। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने देश की उन्नति के साथ साथ हर वर्ग के लिये कार्य किया। उन्होेंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी भी अटल जी जैसे जन हित में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन योजना जैसे जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहे है। हमारे मुख्यमंत्री माननीय साय जी के नेतृत्व में इन योजनाओं को प्रदेश के जनमानस तक पहॅुचायेगे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने कवियों का साल श्रीफल से सम्मान किया, कार्यक्रम के पूर्व में आयुक्त श्री गुप्ता उपायुक्त श्री मोबिन अली, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव सहित अधिकारियों ने कवियों तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कवि सम्मेलन के पूर्व मनोहर यादव और उनके सहयोगी कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिये।
कार्यक्रम में अपने स्वागत भाषण मंे आयुक्त श्री गुप्ता ने अतिथियों, कवियो सहित उपस्थितजनों का स्वागत करते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, आज प्रातः शहर के प्रमुख स्थानों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से श्रम दान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और संध्या में कवि सम्मेलन का आयेाजन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने किया, इस अवसर पर काव्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।









































