back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ सलटिकरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल…

राजनांदगांव 28 दिसम्बर 2023। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सलटिकरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन ग्रामों में पहुंच रही है।

ग्रामवासी केन्द्र शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ डोंगरगढ़ सुश्री दिव्या ठाकुर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page