back to top

राजनांदगांव : निगम का मवेशी धर-पकड अभियान- आज पकड़े 10 मवेशी, गत दिनों पकड़े 17 मवेशी…

राजनांदगांव 28 दिसम्बर। घुमंतु मवेशियों की धर पकड के तहत नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो में घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

मवेशी धर पकड के तहत आज शहर के प्रमुख मार्गो से 10 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी। गत दो दिनों में 17 मवेशी पकड़े गये थे। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है।

शासन द्वारा भी घुमन्तु पशुओं को पकड़ने एवं पशु मालिकों को अपना मवेशी घर मंे बांध कर रखने समझाईस देने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के अनुक्रम में निगम द्वारा धर-पकड़ अभियान चलाकर मवेशी पकड़ने के साथ साथ मवेशी मालिकों को मवेशी घर में बाधकर रखने समझाईस दे रहे है।
नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता द्वारा घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है।

इसी कडी में आज प्रमुख मार्गो में निगम कार्यालय के सामने, आम्बेडकर चौक, फुरसत के पल के सामने, कमला कालेज चौक से घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड के तहत 10 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। गत दो दिनों में राजीव नगर, लालबाग, महावीर चौक, पोस्ट आफिस चौक आदि क्षेत्रों से 17 मवेशी पकड़े गये थे। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।


आयुक्त श्री गुप्ता ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page