राजनांदगांव : बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही के साथ कुल 126 वाहन चालकों पर कार्यवाही…

 राजनांदगांव पुलिस द्वारा 75 बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही के साथ कुल 126 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 58600/- रूपये जुर्माना वसूला

 05 बुलेट मॉडिफाई सायलेंसर पर कार्यवाही प्रत्येक वाहनों पर 5000/- रुपये जुर्माना

राजनांदगांव – दिनांक 09.01.2024 को श्री राहुल भगत पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री हेमप्रकाश नायक एवं यातायात टीम द्वारा बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही तेज कर दी है,

जिसमें बिना हेलमेट में 75 प्रकरणों में 37500/- रूपये, तीन सवारी 24 प्रकरण में 7200/- रूपये एवं अन्य धाराओं में 27 प्रकरणों में 13900/- रूपये कुल 126 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 58600/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।

मॉडिफाई सायलेंसर में 05 बुलेट पर कार्यवाही कर प्रत्येक वाहनों मे 5000/- रूपये जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। साथ ही साथ राजनांदगांव पुलिस की आम जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें एवं सुरक्षित रहें।