back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल…

राजनांदगांव – विधान सभा चुनाव के बाद अब लोकसभा आम चुनाव नजदीक आ रही है ऐसे मे राजनैतिक सरगर्मिया तेज होने लगी है भाजपा काग्रेस ने अपने अपने कार्यकर्ताओ के साथ बैठको का दौर शुरु कर दिया हैै

Advertisements

इसी कडी मे राजनांदगांव जिले के सोमनी स्थित एक निजी हाँटल मे भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जहां पर विधान सभा के अध्यक्ष डा रमन सिह ने शिरकत की ।और विधान सभा अध्यक्ष डा रमनसिंह ने भाजपा के कार्यकताओं का विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए धन्यवाद देते हुए अभिनन्दन किया

इस दौरान उन्न्होने आगामीलोकसभा आम चुनाव के लिए जोश भी भरा वही पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि जब हम 15 सीटों में थे तब छत्तीसगढ़ की 09 लोकसभा सीटे जीतने में कामयाब हुए थे लेकिन इस बार विधान सभा मे 54 सीटे है तो आगामी लोकसभा चुनावों में ग्यारह – की ग्यारह लोकसभा सीटे जीतेंगे , वही आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी की गेरेंटी सबसे बड़ा मुद्दा होगा ।

कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसुदन यादव भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page