राजनांदगांव : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश का नगर निगम टाउन हॉल में हुआ सीधा प्रसारण…

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री के द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश का नगर निगम टाउन हॉल में हुआसीधा प्रसारण

राजनांदगांव 12 जनवरी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के युवाओं केे नाम संदेश का प्रसारण नगर निगम सभागृह में आहुत कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित पूर्व महापौर श्री अजीत जैन, समाजसेवी श्री राजेन्द्र गोलछा, पार्षदगण, पत्रकार बंधु तथा अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेश सीधा प्रसारण देखा व सुना।


प्रधानमंत्री जी मोदी जी ने अपने संदेश में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में युवाओं के सामर्थ्य का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं के प्रेरणाश्रोत कहा। प्रधानमंत्री ने बीते दस सालों में युवाओं के सामने मौजूद हर रुकावट को दूर करने और उन्हें प्रगति का खुला आसमान देने के लिए अपनी सरकार के समग्र प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत में अमृतकाल का कालखण्ड है, जो युवाओं के लिय सुनहरा मौका है।

आप लोगों को भारत को एक नई उचाई तक ले जाना है, ऐसा काम करे की अगली पिढ़ी आपकों याद करे। संदेश देते हुये कहा कि सरकार युवाओं के लिये अनेक कार्य कर रही है। उनके लिये राष्ट्री युवा शिक्षा निति तैयार की गयी है, लोकतंत्र में युवाओं की जितनी भागीदारी होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुये कहा कि मेक इन इण्डिया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे एवं नशा को अपने जीवन से दूर रखे, क्योकि आप युवा ही देश के भविष्य है।


इस अवसर पर उपायुक्त श्री मोबिन अली, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय अधिक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।