छत्तीसगढ़ व्यापम में लैब टेक्नीशियन एवं लैब असिस्टेंट के रिक्त पदों पर निकली भर्ती…

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर (छ.ग.) के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा (FDLT24) हेतु ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा संयुक्त संचालक (प्रशासन), राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर, (छ.ग.) का पत्र क्र.-रान्याविप्र/भर्ती एवं चयन/M-4605/2023/दिनांक 29.09.2023, पत्र क्र. रान्याविप्र/भर्ती एवं चयन/M-4836/2023/दिनांक 11.10.2023 एवं पत्र क्र./रा.न्या. वि.प्र. /राय/भर्ती एवं चयन/M-113/2023/दिनांक 08.01.2024 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा 2024 के ऑनलाइन आवेदन देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग के पत्र क्रमांक एफ 3-68/दो-गृह/FSL/2019 अटल नगर, दिनांक 25.09.2023 द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के स्वीकृत सीधी भर्ती के निम्नांकित रिक्त पदों को नियमानुसार भरने की अनुमति प्रदान की गई।

अतः शासन के निर्देशानुसार संचालनालय राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर एवं अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों हेतु छत्तीसगढ़ न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2007 एवं संशोधित अधिसूचना दिनांक 11.11.2022 के प्रावधान अनुसार तृतीय श्रेणी के पद, प्रयोगशाला तकनीशियन के 08 पद तथा प्रयोगशाला सहायक के 08 पद कुल 16 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर के वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in/ पर आमंत्रित किये जाते है।

विभाग का नाम
Name of The Department of Cg Vyapam Lab Technician and Assistant Vacancy 2024
कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल
रायपुर व्यापम भवन
नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19
अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.)-492002
Phone No.- 0771-2972780
Fax No.- 2972782
Website- https://vyapam.cgstate.gov.in

संचालनालय राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला
रायपुर (छ.ग.) पुजारी पार्क, पुलिस लाईन कैम्पस
टिकरापारा रायपुर (छ.ग.).

रिक्त पदों के नाम
Name of Vacant Post in Cg Vyapam Lab Technician and Assistant Vacancy 2024

प्रयोगशाला तकनीशियन

प्रयोगशाला सहायक

रिक्त पदों की संख्या
Number of Vacancy in Chhattisgarh Cg Vyapam Lab Technician and Assistant Vacancy 2024

कुल पदों की संख्या – 16

योग्यता
Qualifications for Cg Chhattisgarh Vyapam Lab Technician Vacancy 2024

(अ) प्रयोगशाला तकनीशियन हेतु अनिवार्य अर्हताएं:-

विज्ञान विषय में स्नातक उपाधि (भौतिकी रसायन/वनस्पति/प्राणीविज्ञान/फोरेंसिक साईस / बायोटेक्नोलॉजी / सूक्ष्मजीव विज्ञान में से किसी एक विषय सहित बी.एस.सी. उपाधि) वांछनीय :- विज्ञान प्रयोगशाला में 02 वर्ष कार्य करने का अनुभव।

(ब) प्रयोगशाला सहायक हेतु अनिवार्य अर्हताएं:-

विज्ञान विषय सहित उच्चतर माध्यमिक परीक्षा अथवा विज्ञान विषय सहित 10+2 शिक्षा प्रणाली उत्तीर्ण होना चाहिए।

वांछनीय :- विज्ञान प्रयोगशाला में 02 वर्ष कार्य करने का अनुभव ।

प्रयोगशाला तकनीशियन – 08 पद (बेसिक 28700/- वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) –
प्रयोगशाला सहायक – 08 पद (बेसिक 22400/- वेतन मैट्रिक्स लेवल-5)

आवेदन की अंतिम तिथि

अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे –

  1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि
    12.01.2024 (शुक्रवार)
  2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

11.02.2024 (रविवार) रात्रि 11:59 बजे तक

  1. त्रुटि सुधार

12.02.2024 से 14.02.2024 तक