
राजनांदगांव – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 13.01.2024 को चौकी प्रभारी निरीक्षक पुरुषोत्तम ध्रुव के नेतृत्व में चौकी सुरगी
स्टाफ द्वारा पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार में जन चौपाल लगाया गया जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड ,यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में,महिलाओं के विरुद्ध अपराध के संबंध मे, पोक्सो एक्ट संबंध में, डायल 112 के संबंध में, “ई” बीट के महत्वता के संबंध में,
बच्चों को नशाखोरी से दूर रहने के संबंध में, अभिव्यक्ति एप के संबंध में, सीनियर सिटीजन के संबंध में एवं अन्य कानून के संबंध में जानकारी दिया गया एवं गांव क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तत्काल चौकी को सूचना देने के संबंध में जानकारी दिया गया, ग्रामीणों द्वारा गांव क्षेत्र में कोई समस्या नहीं होना बताएं कोई समस्या या शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया !
उक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक विजय लाल साहू एवं चौकी सुरगी अन्य स्टाफ तथा ग्राम मुड़ापार के सरपंच श्रीमती कलिंद्री यादव, उप सरपंच जितेंद्र साहू ग्राम कोटवार खोमदास मानिकपुरी ग्रामीण जितेंद्र यादव सहित लगभग 50-60 महिला पुरुष युवक उपस्थित रहे!









































