back to top

मोहला : गणतंत्र दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल…

        मोहला 24 जनवरी 2024। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए आज गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का मिनट टू मिनट अंतिम रिहर्सल किया गया उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित किया गया है।

Advertisements

आज अंतिम रिहर्सल में विभिन्न जवानों की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रिहर्सल किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, एसपी श्रीमती रत्ना सिंह, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर,

एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक, तहसीलदार मोहला सुश्री संध्या नामदेव, समेत जिलास्तरीय अधिकारी, बल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

– कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम करेंगे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण

       जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम दिये गये संदेश का वाचन करेंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page