राजनांदगांव : कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 26 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताम सिंह तोमर, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।