
राजनांदगांव – दिनांक 30.01.2024 को शहीद दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शहीदों की शहादत को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सोनिया उके, डीएसपी आजाक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, निरीक्षक (अ) श्री दरवेश कामडे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।









































