
स्वंय के आवास का लाभ लेने आवेदन करने आयुक्त ने की अपील
राजनांदगांव 31 जनवरी। बेघर एवं कच्चे मकान में निवास करने वाले परिवारों के लिये केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की, योजना का मूल उद्देश्य सम्पूर्ण निकाय क्षेत्र को कच्चे आवासों से मुक्त कराकर उन कच्चे आवासों के स्थान पर पक्का मजबूत छत प्रदान करना है एवं बेघर लोग जो वर्षो से किराये के मकान में निवास करने वाले लोगों को स्वंय का आवास उपलब्ध कराना है।
इस उदेदश्य कि पूर्ति हेतु नगर पालिक निगम राजनांदगॉव सतत् कार्यरत है और बेघर लोगों को आवास प्रदान करने कल दिनांक 01 फरवरी 2024 गुरुवार को नगर निगम के टाउन हॉल में आवास मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में वर्षों से अपने स्वयं के घर की बांट देख रहे किराए के घरों में अपना संपूर्ण जीवन बिताने वाले परिवारों को शासन की एक संवेदनशील पहला मोर मकान मोर आस के तहत मात्र लागत मूल्य पर आवास उपलब्ध कराया जायेगा।
इस संबंध में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किराएदारों को नियम अनुसार पूर्ण एवं अपूर्ण आवास का आवंटन करने की प्रक्रिया जारी है वर्तमान में राजनांदगांव निकाय में कुल 1930 आवासों कि स्वीकृति शासन से प्राप्त है, इन 1930 आवासों में से 1282 आवास पूर्ण है एवं 648 आवास अपूर्ण निर्माणाधीन है।
इन सर्व सुविधा युक्त स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में निर्मित बहुमंजिला आवास को आवास विहीन परिवारों को आवंटित करने हेतु नगर निगम द्वारा कल दिनांक 1 फरवरी आवास मेले का आयोजन किया गया है।
निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नगर निगम राजनांदगांव सीमा अंतर्गत लखोली, मोहरा, रेवाडीह,पेड्री आदि स्थानों पर एक परिवार के निवास करने हेतु मजबूत और सर्व सुविधायुक्त अच्छे वातावरण में 1 बीएचके के आवास का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन के घटक एचपी के तहत आवासों का निर्माण किया गया है,
जिसमें शहर के आवास विहीन परिवार जिनके पास अपना स्वयं का आवास नहीं है ऐसे परिवारों जो 31 अगस्त 2015 के पूर्व से निकाय क्षेत्र के अंतर्गत निवास कर रहे हैं ऐसे निवासरत परिवारों को प्रति आवास निर्धारित दर पर आवास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं पूर्ण आवास के लिए एक मुश्त राशि देनी होगी एवं अपूर्ण आवासों के लिए आवास आवंटन के पूर्व 10 प्रतिशत एवं शेष राशि लगातार 10 किस्तों में आवास हेतु निकाय कोर्स में जमा करनी होगी।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि राजनांदगांव निकाय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर निर्मित एवं निर्माणाधीन आवास तथा उनके प्रति आवास निर्धारित मूल्य इस प्रकार है, रेवाडीह-पूर्ण आवास 340 दर 267971 रू., मोहारा- पूर्ण आवास 340 दर 267971 रू., लखोली-पूर्ण आवास 304 दर 273059 रू., पेण्ड्री-पूर्ण आवास 870 दर 280115 रू.,
लखोली-अपूर्ण आवास 272 दर 274044 रू., रेवाडीह-अपूर्ण आवास 258 दर 302213 रू., पेंड्री – अपूर्ण आवास 259 दर 291027 रू., मोहरा- अपूर्ण आवास 870 दर 280115 रू. है। उन्होंने बताया कि आवास योजना का लाभ लेने हेतु 100 रू. का फॉर्म निगम से प्राप्त कर सकते हैं इस फार्म के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा,
जिसमें आवेदक का निकाय क्षेत्र में दिनांक 31 अगस्त 2015 से पूर्व निकायक्षेत्र में निवासरत हो, इस हेतु मतदाता सूची (मतदाता परिचयपत्र या किरायानामा या वर्ष 2011 की जनगणना सूची में नाम या निवास प्रमाण पत्र या अन्य शासकीय दस्तावेज जो यह सत्यापित करें कि आप 31 अगस्त 2015 के पूर्व से निकाय क्षेत्र में निवास कर रहे है। पूरे परिवार की (पति-पत्नी एवं अविवाहित बच्चों) सभी की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 300000 रू.(तीन लाख) से कम हो इस हेतु संलग्न किए जाने वाले दस्तावेज -नियुक्त द्वारा प्रदत्त वेतन प्रमाण पत्र/राशन कार्ड या सक्षम राजस्व अधिकारी के द्वारा जारी किए गए आय प्रमाण पत्र।
100 रू. के स्टांप पेपर पर आवेदक द्वारा नोटरी किया हुआ प्रस्तुत शपथ पत्र इस शपथ पत्र में आवेदक के द्वारा यह घोषणा की जाएगी संपूर्ण भारत में किसी भी स्थान पर मेरे या मेरे परिवाकिसी भी स्थान पर कही भी आवास या आवासीय भूमि नहीं है। संपूर्ण परिवार का आधार कार्ड मतदाता परिचय पत्र बैंक पासबुक राशन कार्ड एवं आवेदन पत्र के साथ जमा कर सकते हैं।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि ऐसे लोग जो तिहारी मजदूर या छोटी दुकानदारी या दैनिक वेतन भोगी या किसी दुकान में काम करते हैं
वह जो अपने स्वयं के आवास पर न रहकर किराए के घर में रहते हैं ऐसे श्रमिक वर्गों के लिए जो किसी प्राइवेट संस्थानों पर काम करके अपना जीवन यापन करते हैं और अपने वेतन का एक बड़ा हिस्सा आवास के किराए के रूप में प्रदान करते हैं ऐसे परिवारों के लिए इस योजना का क्रियान्वन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा बैंकरो के साथ संपर्क करके उन्हें आवास ऋण दिलाने की सुविधा सभी आवास प्राप्त करने वालों आवेदकों के लिए नगर निगम एक गारंटी के रूप में अपनी भूमिका अदाकार आवास बिन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहे हैं।
सभी का सपना होता है अपना स्वयं का आवास होना इस सपने को साकार करने के लिए इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी इस योजना का लाभ ले और अपने स्वयं के आवास का सपना इस आवास मेले में उपस्थित होकर पूर्ण करें।









































