back to top

राजनांदगांव : साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 25 जनवरी से 21 फरवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 से 4 बजे तकवार्डो में शिविर…

3 फरवरी को वार्ड नं. 15,16 व 17 में, 5 फरवरी को वार्ड नं. 18,19,23,44 व 45 मंे, 8 फरवरी को वार्ड 47 एवं 9 फरवरी को 49 में शिविर

Advertisements

राजनांदगांव 1 फरवरी। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह दिसम्बर 2023 का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 25 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 तक प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत 3 फरवरी को डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र वार्ड नं. 15 के लिये राम मंदिर बी.एन.सी.मिल के पास में व ठा.प्यारेलाल सिंह वार्ड नं. 16 व तुलसीपुर वार्ड नं. 17 के लिये ठा. प्यारेलाल स्कूल में,

5 फरवरी को लालबहादुर शास्त्री वार्ड नं.18 व वर्धमान नगर वार्ड नं. 19 के लिये आनंद विहार कालोनी के सामुदायिक भवन गली नं. 05 में, स्टेडियम वार्ड नं. 23 के लिये पार्षद कार्यालय स्टेडियम रोड में एवं कौरिनभाठा वार्ड नं. 44 व रामकृष्ण वार्ड नं. 45 के लिये आंगनबाड़ी सतनामी पारा कौरिनभाठा में, 8 फरवरी को मोहारा वार्ड नं. 47 के लिये पार्षद कार्यालय मोहारा में एवं 9 फरवरी को मोहड़ वार्ड नं. 49 के लिये पार्षद कार्यालय मोहड़ में शिविर का आयोजन किया गया है।


निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11: 30 बजे से दोपहर 4 बजे तक उपस्थित होकर माह नवम्बर 2023 की पेशन का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page