
➡️ कहा – महतारी वंदन योजना की शुरुआत होने से महिलाओं में उत्साह
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र रामटेके ने कहा कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत होने से महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण नॉर्थ के लिए लाए गए महतारी वंदन योजना से लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा लाभ होने वाला है। यह जानते हुए कांग्रेस के हाथ पैर लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले ही कांपने लगे हैं।
विपक्ष कांग्रेस जो कई राज्यों में भाजपा के मुंह की खा चुकी है। उसके पास मुकाबला के लिए कोई योजना नहीं बची है। बस वह योजनाओं की त्रुटियां खोजने में और जनता को बहकाने में लगी है।
श्री रामटेके ने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना से सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग को होने वाला है।
उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज किया कि सन्निकट लोकसभा चुनाव में महतारी वंदन योजना के समक्ष या इससे ज्यादा लाभ वाली योजना संसदीय निर्वाचन में अपने घोषणा पत्र के माध्यम से लाएं तब मानेंगे कि भाजपा के मुकाबले में सामने खड़ी है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यही है कि कांग्रेस को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के बढ़ती साख और बढ़ती लोकप्रियता और इसके विरुद्ध कांग्रेस के अस्तित्व संकट को लेकर बड़ी चिंता है।
आने वाले दिनों में मोदी सरकार की और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार की तथा उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार तमाम भाजपा शासित प्रदेशों में हमारी लोकप्रियता का डंका बज रहा है। बस इसी से कांग्रेस घबराई हुई है और उनकी हार निश्चित है निश्चित क्या कांग्रेस अभी से हार मान चुकी है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी बहाना बना रही है।









































