
शिविर के माध्यम से वार्डवासियों ने केन्द्र सरकार की योजनओं के बारे में भारी तादात में लाभ लेने ली जानकारी
अंतिम दिन कन्हारपुरी में आयोजित शिविर में महिलाओं की रही भागीदारी
राजनांदगांव 11 फरवरी। केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की नागरिकों को जानकारी देने एवं लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के मोबाईल वेन चार दिनों तक शहर में रही। निगम सीमाक्षेत्र के चारो दिशाओं में नगर निगम द्वारा 7 शिविर आयोजित की गयी, जहॉ चल चित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को सुनाकर विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गयी। अंतिम दिन कन्हारपुरी मेें आयोजित शिविर में केन्द्र सरकार की योजना का लाभ लेने महिलाओें मे उत्साह था।

आज के शिविर का शुभारंभ नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा सहित कन्हारपुरी के वरिष्ठ नागरिक श्र आज्ञाराम हिरवानी, पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री अरूण दामले व श्री जीवन चतुर्वेदी के अलावा सर्वश्री सोहन साहू, नरेश साहू, दीपक निर्मलकर, दिनेश साहू, की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का शुभारंभ फिता काट कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के माध्यम से किया।
अतिथियों द्वारा सभी स्टालो का अवलोकन कर हितग्राहियो से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने अपील की तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का सामान देकर बच्चों का अन्नप्राशन किया एवं स्वास्थ्य बालक व बालिका को पुरूस्कृत किया तथा अतिथियों ने योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
शिविर में शक्ति वंदन कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला समूहों में राजलक्ष्मी शहर स्तरीय संघ लखोली, मॉ. सरस्वती क्षेत्रीय स्तरीय संघ कन्हारपुरी, मॉ कर्मा स्व सहायता समूह कन्हारपुरी, चेस्टा स्व सहायता समूह कन्हारपुरी एवं गंभीर स्व सहायता समूह लखोली को साल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया, साथ ही प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत आभा बचत साख समूह, जय मॉ संतोषी बचत साख समूह, शिवशक्ति स्व सहायता समूह एवं अभिलाषा स्व सहायता समूह को स्व रोजगार के लिय बैकों द्वारा स्वीकृत ऋण का चेक वितरण किये।
शिविर मेें नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने अब तक केन्द्र सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिला की नहीं, मिला तो कितना लाभ मिला, यह जानने के लिये एवं जिन्हें लाभ नहीं मिला उन्हें लाभ देने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रांरभ किये। उन्होंने कहा कि यात्रा शिविर में जिन्हे लाभ मिला वे अपना अनुभव साझा कर रहे है, जिन्हें नहीं मिला वे बड़ी संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर आवेदन ले रहे है।
आज द्वितीय चरण का अंतिम शिविर है, मैं अधिकारियों से चाहुगा कि पहले चरण के शिविर एवं द्वितीय चरण के शिविर में कितने आवेदन आये, कितने का निराकरण हुआ, कितना निराकरण करना है, उसकी समीक्षा करे, और अतिशीघ्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देवे। उन्हांेने वार्डवासियों सहित शिविर मंे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों का शिविर के सफल संचालन के लिये आभार व्यक्त किया।
अंतिम दिन शिविर में भी वार्डवासियों ने उपस्थित देकर में योजनाओं की जानकारी लेकर किया आवेदन
शिविर में लखोली क्षेत्र के तथा कन्हारपुरी के लगभग 12 सौ से अधिक लोग शिविर में एवं पोर्टर के माध्यम से जानकारी लिये और योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 7 लोगों ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 300 ने, आधार के लिये 2 ने, उज्जवला योजना के लिये 21 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 25 ने, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिये 08 एवं महतारी वंदन योजना के लिये 80 लोगों ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से 06 लोगों ने किया अनुभव साझा
केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत 06 लोगों ने अपने अनुभव साझा किये। जिनमें ज्योति साहू व रानी मसूमा ने प्रधानमंत्री सुरक्ष्तिा मातृत्व योजना का लाभ लेकर, मंजू साहू ने सिकलसेल का निःशुल्क ईलाज कराकर तथा पुष्पा स्व सहायता समूह,
तृप्ति स्व सहायता समूह व सृष्टि स्व सहायता समूह की महिलाओें ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत ऋण लेकर लाभ प्राप्त कर अपना अनुभव साझा कर सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी योजना का लाभ हम गरीबों को मिला जिससे हमारा जीवन सफल हुआ। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 79 लोगांे ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।
आज के कन्हारपुरी में आयोजित अंतिम शिविर में श्री मनोहर यादव एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनकी टीम के श्री विकास जामुलकर ने हास्य व्यंग कर लोगों को बाधे रखा। अतिथियोें ने मनोहर यादव की टीम को प्रसस्ति पत्र एवं साल व श्रीफल से सम्मानित किया तथा शिविर के सफल संचालन करने के लिये महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा एवं शिविर के मिडिया कवरेज के लिये प्र.जनसम्पर्क अधिकारी श्री देवेन्द्र सोनी को साल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।
शिविर के अंत में नोडल अधिकारी एवं प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, पार्षदों, पत्रकार बंधुओ तथा लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी विभाग के अधिकारियों जिन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अपनी सहभागिता दी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में पार्षद, पूर्व पार्षद, अधिकारी कर्मचारी सहित लाभार्थी व वार्डवासी उपस्थित थे।









































