
राजनंादगांव 12 फरवरी। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज सोमवार प्रातः 10ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जनदर्शन में कुल 5 आवेदन प्राप्त हुये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री संजय अग्रवाल के निर्र्देश पर इस सोमवार भी नगर निगम के सभागृह में प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जनदर्शन लगाया गया।
जनदर्शन में 5 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें राशन कार्ड संबंधित 01, प्रधानमंत्री आवास संबधित 01, भवन नजूल संबंधित 01 एवं लोककर्म संबंधी 02 इस प्रकार कुल 05 प्रकरण प्राप्त हुये जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या का निराकरण करने जनदर्शन लगाया जा रहा है।

जनदर्शन में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं संबंधित 05 आवेदन प्राप्त हुये जिनका अतिशीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है,
ताकि आवेदकों को उसका लाभ मिल सकें। जनदर्शन में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।









































