back to top

राजनांदगांव : कल शाम चिखली, स्टेशनपारा, गौरीनगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 12 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत गौरीनगर रेल्वे अंडरब्रिज के पास इंटरकलेक्शन कार्य किया जाना है,

Advertisements

जिसके कारण टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख मीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से टांकाघर टंकी से कल दिनांक 13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जिसके कारण चिखली वार्ड नं. 05, स्टेशनपारा वार्ड ं. 12, शिक्षक नगर वार्ड नं. 13, सोला खोली स्टेशनपारा, गौरीनगर वार्ड नं. 14 में दिनांक 13 फरवरी 2024 मंगलवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। दिनांक 14 फरवरी 2024 बुधवार से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page