
मेयर हेल्प लाईन नं. 07744 222214 एवं निगम के सुझाव पेटी में दे सुझाव
राजनंादगांव 13 फरवरी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय व्यय अनुमान पत्रक (बजट) के लिये नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। जिसमें गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर विकास के लिये नागरिकों के सुझाव आमंत्रित किया जाना है। जिसके लिये मेयर हेल्प लाईन नं. 07744 222214 एवं निगम सुझाव पेटी मेें 20 फरवरी तक सुझाव आमंत्रित किया गया है।
बजट के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि नगर निगम राजनांदगांव के इस वित्तीय वर्ष के बजट में भी नागरिकांे के सुझावों को समावेश किया जाना है। जिसके लिये गत वर्ष की तरह नागरिकों का सुझाव बजट हेतु आमंत्रित किया जाना है। सुझाव में नगर को व्यवस्थित सुंदर एवं विकास परख बनाने का उल्लेख हो।
अतः बजट 2024 सुझाव हेतु मेयर हेल्प लाईन नं. 07744 222214 एवं निगम सुझाव पेटी के माध्यम से .20 फरवरी तक सुझाव आमंत्रित किया गया है। उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियो, सामाजसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि तक उपरोक्त माध्यम अनुसार सुझाव देकर नगर विकास में सहभागी बने।









































