
⁕ आदतन शातिर बदमाशो पर की गयी कार्यवाही
⁕ विभिन्न धाराओं में है अपराधिक रिकार्ड।
⁕ दो शातिर बदमाशों सहित 01 अन्य कुल 03 किता गिरफतारी वारण्ट तामिल।
⁕ अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफतार
⁕ आरोपी से 10 पौवा देसी प्लेन शराब व बिक्री रकम 960/- रूपये किया गया जप्त।
⁕⁕राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असमाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है
जिसके अंतर्गत आदतन बदमाश (01) शेख शिब्बु उर्फ शेख सहबाज पिता शेख परवेज उम्र 27 साल निवासी स्टेशनपारा ओपी चिखली राजनांदगांव जिसके विरूद्ध मारपीट, हत्या प्रयास व आबकारी एक्ट के पूर्व अपराधिक मामले है जिसे आज मुखबीर की सूचना पर पकडा गया और आबकारी एक्ट के मामले मे जारी गिरफतारी वारण्ट तामिल किया गया।

इसी प्रकार बदमाश (02) शेखर ठाकुर उर्फ खज्जी पिता बुधराम ठाकुर उम्र 19 साल निवासी स्टेशनपारा ओपी चिखली राजनांदगां और एक अन्य (03) दिग्विजय महोबिया पिता स्व0 लोकचंद महोबिया उम्र 23 साल निवासी स्टेशनपारा ओपी चिखली राजनांदगांव के सहित कुल 03 गिरफतारी वारण्ट तामिल कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
⁕⁕ इसी प्रकार अभियान कार्यवाही में मोतीपुर में अवैध रूप शराब विक्रय करने की सूचना पर मौके पर दबिश देकर अवैध शराब विक्रय कर रहे आरोपी प्राणनाथ जंघेल पिता प्रीतलाल जंघेल निवासी मोतीपुर काई तालाब के पास पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को पकडा गया और आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देसी प्लेन शराब व बिक्री रकम 960/- रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्र0आर0 संतोष मिश्रा, वंदना पटले,आर0 बीरबल राजपूत, कमल साहू, राजकुमार बंजारा, तामेश्वर भुआर्य, म0आर0 कौशिल्या साहू, सुल्ताना बेगम, की महत्वपूर्ण योगदान रहा।









































